फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली बचाएंगे, तभी हम बच पाएंगे

विज्ञापन
शामली में पौधारोपण करते भारत विकास परिषद के कार्यकर्ता। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलेभर में सामाजिक संस्थाओं की ओर से पौधरोपण करके हरियाली को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया। कई जगह बड़ी संख्या में फलदार और छायादार पौध रोप कर लोगों ने हरियाली बचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम केवल एक पृथ्वी निर्धारित की गई है। प्रभागीय वनाधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि जिसका अभिप्राय है सौर मंडल के एकमात्र ग्रह पृथ्वी पर विद्यमान जीवन को बचाए और बनाए रखने के लिए पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करना होगा। जनपद की प्रत्येक ग्राम पंचायतों में हरिशंकरी पौधों का रोपण करने का लक्ष्य दिया गया है। पीपल, पाकड़ बरगद इन तीनों पौधों को जब एक ही साथ रोपित किया जाता है, तो उसे हरिशंकरी कहते हैं।
मान्यता है इन पौधों में ब्रह्मा, विष्णु, महेश का वास होता है। इनकी छाया ठंडी होती है और यह हमें सर्वाधिक ऑक्सीजन देते हैं। इन पर पक्षियों का वास होता है। जुलाई के प्रथम सप्ताह में जिले में 14.41 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने पौधा रोपित किया। डीएफओ विनय कुमार सिंह ने रेंज के बीबीपुर जलालाबाद में आयोजित कार्यक्रम में हरिशंकरी रोपित की। ग्राम प्रधान दिनेश कुमार सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-----
प्रकृति का न करें गलत तरीके से दोहन
श्रीराम लखन सेवा समिति की ओर से सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में पौधरोपण किया गया। मुख्य अथिति नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने कहा कि रोजाना धरती, प्रकृति और पर्यावरण को प्रदूषित कर रहे हैं। हम अपने निजी स्वार्थ के लिए उसे गलत तरीके से दोहन पर उतारू है। स्वच्छ पर्यावरण का महत्व समझाया। कार्यक्रम में समिति के मुख्य सलाहकार अशोक गोयल, सत्र संयोजक सचिन मित्तल, अध्यक्ष संजय ऐरन, सचिव सचिन जैन, कोषाध्यक्ष राज कमल मित्तल, कार्यक्रम संयोजक धीरज हुड्डा, भूपेंद्र खन्ना, अमित गर्ग, रॉबिन गर्ग मौजूद रहे। सर्व सेवा सम्मान समिति की ओर गोहरनी रोड पर पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने 15 पौधे रोपे। समिति के अध्यक्ष मुकेश तायल, सचिव सचिन जैन ने समिति का पटका पहनाकर सभी का स्वागत किया।
जिला अस्पताल में किया पौधरोपण
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की पूर्व छात्र परिषद कार्यकारिणी ने जिला अस्पताल में पौधरोपण किया। मौके पर कार्यकारिणी उपाध्यक्ष मानव गुप्ता, सचिव प्रवीण कुमार, कोषाध्यक्ष पीयूष वर्मा, शशांक गर्ग, सन्नी मंगल, गौरव गोयल मौजूद रहे। श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में भारत विकास परिषद महान ने पौधरोपण किया। संस्थापक अध्यक्ष मुकेश गर्ग एडवोकेट पर्यावरण दिवस का महत्व समझाया। संस्था के अध्यक्ष विनोद जैन, सचिव राजकुमार जैन, कोषाध्यक्ष विकास शर्मा एडवोकेट, अनूप जैन, रवि मौजूद रहे। सामाजिक जन चेतना मंच के प्रदेश संयोजक डॉ. रमेश चंद चौहान की अध्यक्षता में मोहल्ला पंसरियान मनोज सैनी के आवास पर हुई। सोसायटी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से सामाजिक जन चेतना मंच संगठन का प्रदेशाध्यक्ष संजय उपाध्याय व बिजेंद्र चौहान, अनेश उपाध्याय, को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया। बैठक में मंच के सक्रिय सदस्य बनाने के लिए अभियान पर चर्चा की गई। सामाजिक जन चेतना मंच के अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने विश्व पर्यावरण दिवस पर अपनी टीम के साथ पौधरोपण किया।
पर्यावरण को बचाने का लिया संकल्प
कैराना। नगर के खुरगान रोड पर सामाजिक संगठन खिदमत ए खल्क के अध्यक्ष खलील फरीदी और अन्य कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया। उन्होंने पौधरोपण कर लोगों से प्रकृति के लिए समय निकालने और एक पेड़ अवश्य लगाने की अपील की। सरकारी अस्पताल स्थिति महर्षि कालू बाबा मंदिर परिसर में सीओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना के नेतृत्व में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कश्यप समाज के लोगों व पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने मिलकर पौधे रोपे। वहीं बदलूगढ स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार सैनी ने पौधे लगाने की अपील की। केवट मल्लाह एकता समिति के बैनर पर पौधरोपण अभियान चलाया गया। समिति के अध्यक्ष मुस्तकीम मल्लाह ने समिति के सदस्यों के साथ पौधरोपण किया। मौके पर समिति के सदस्य अजमल मल्लाह, कासिम मल्लाह, कय्यूम, मेहताब अली व अब्दुल्ला आदि मौजूद रहे। वही हाईवे का निर्माण कर रही जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट कंपनी के जीतूराज व अन्य अधिकारियों ने पौधरोपण किया। संवाद

शामली में स्वर्ग आश्रम में वृक्षारोपण करते संस्था के लोग।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें