शामली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर हवन करते हिन्दू युवा वाहनी के सदस्य।
- फोटो : SHAMLI
शामली। हिंदू युवा वाहिनी के संरक्षक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन हवन और केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने योगी की लंबी उम्र की कामना की।
रविवार को हिंदू युवा वाहिनी जिला शामली के तत्वावधान में पुरानी सब्जी मंडी स्थित आट्ठे वाले मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस पर हवन आयोजित किया गया। पंडित प्रदीप शास्त्री ने वैदिक मंत्रों से हवन संपन्न कराया। मुख्य यजमान जिला संयोजक रविंद्र सिंह कालखंडे रहे। इसके बाद योगी की प्रतिमा के समक्ष केक काटा गया और प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान योगी आदित्यनाथ की लंबी उम्र की कामना की गई। इस अवसर पर बिट्टू कुमार, अरविंद कौशिक, सुधीर राणा, महेश शर्मा, आशीष निर्वाल, अनुराग गोयल, प्रदीप निर्वाल, मनोज, अनुराग गोयल, विपिन शास्त्री, अमरीश शर्मा आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर, हिंदू युवा वाहिनी कैराना ब्लॉक टीम ने ऊंचा गांव में योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन हवन के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य यजमान अरविंद कौशिक व जगपाल चौहान रहे। इस दौरान केक काटकर खुशी मनाई गई और योगी आदित्यनाथ के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आशीष निर्वाल, प्रवीण शर्मा, सुमित जांगिड़, अंकित जांगिड़, वीर सिंह चौहान व अंकित शर्मा आदि मौजूद रहे।