शामली में भैस के आगे बीन बजा कर विरोध प्रदशर्न करते सपा कार्यकर्ता
- फोटो : SHAMLI
शामली। लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने शहर के वर्मा मार्केट के बाहर प्रदर्शन किया। सपाइयों ने लाठी चार्ज करने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शनिवार को सपा नेता प्रदीप सिंह के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने शहर के वर्मा मार्केट के बाहर प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी। सपा नेता प्रदीप सिंह ने आरोप लगाया कि डीजल-पेट्रोल के बढे़ दामों के विरोध में आवाज उठा रहे थे। सपा कार्यकर्ताओं पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज करके पीटा गया है। केंद्र की भाजपा सरकार डीजल-पेट्रोल के बढ़ते हुए दामों पर अंकुश लगाने में विफल रही है। लखनऊ में लाठी चार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मौके पर सचिन राणा, नौशाद इदरीशी, सत्यांशु वर्मा, रवि बालियान, ब्रहमपाल, नदीम, रामवीर, अजय धिरयान, मुन्तयाज अली, मदनपाल सिंह, बिजेंद्र सिंह, वसीम, अजय गिरी, विनोद दीपक आदि मौजूद रहे।