शामली हिन्दू कन्या इन्टर कॉलेज सैनिटराईज मशीन का शुभारंभ करते पूर्व चेयरमैन अरविन्द संगल
- फोटो : SHAMLI
शिक्षण संस्थाओं में लगी सैनिटाइजर मशीन
शामली। हमारा परिवार शामली की ओर वीवी इंटर कालेज और हिंदू कन्या इंटर कालेज में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए पैरों से चलने वाली सैनिटाइजर मशीन का शुभारंभ किया गया।
बृहस्पतिवार को वीवी इंटर कॉलेज में शुभारंभ शामली नगरपालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल और प्रबंधक संजय संगल ने किया। हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में मशीन का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल एवं प्राचार्य डॉ. दीपाली गर्ग द्वारा किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. बिजेंद्र कुमार मौजूूद रहे। विशिष्ठ अतिथि के वीवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य एसके आर्य, हिंदू कन्या इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. दीपाली गर्ग रहे। संचालन हमारा परिवार जिलाध्यक्ष प्रतीक गर्ग ने किया। मौके पर मनीष कालखंडे भाजपा नेता राजन बत्रा, मनोज शर्मा, विवेक प्रेमी, पंकज शर्मा, विजय शर्मा, संजीव पंवार, मनाली सिंह, अंजू आदि रहे।
शामली हिन्दू कन्या इन्टर कॉलेज सैनिटराईज मशीन का शुभारंभ करते पूर्व चेयरमैन अरविन्द संगल- फोटो : SHAMLI