चार आरोपियों का शांतिभंग में चालान
शामली, कैराना। बृहस्पतिवार को मोहल्ला सुंदर नगर में नसीम अपनी भाभी के साथ झगड़ा कर रहा था। पुलिस ने मौके से आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं दूसरी ओर मोहल्ला आलखुर्द में विशाल अपनी दादी से झगड़ा कर रहा था। जिसको पुलिस ने हिरासत में ले लिया। तीसरे मामले में मोहल्ला आलखुर्द में मुनव्वर व शमशाद गाली गलौज कर रहे थे। दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सभी चारों आरोपियों का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया।