कैराना में मंडावर रेत खनन पाइंट पर जाच करते एसडीएम संदीप कुमार व सीओ जितेन्द्र कुमार
- फोटो : SHAMLI
शामली, कैराना। ग्रामीणों की मंडावर में अवैध रेत खनन की शिकायत पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन वहां पर रेत खनन नहीं मिला। जिसके बाद अधिकारी वापस लौट गए।
कुछ ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि मंडावर में जेसीबी व पोर्कलेन से यमुना की धार मोड़ कर अवैध तरीके से रेत खनन किया जा रहा है। जिससे बाढ़ के समय उनके गांवों को खतरा बन जाएगा। मामले पर संज्ञान लेते हुए सोमवार को एसडीएम संदीप कुमार, सीओ जितेंद्र कुमार व खनन विभाग का स्टाफ मौके पर पहुंचा और मामले की जांच की। इस दौरान मंडावर प्वाइंट पर रेत खनन बंद पाया गया। जिसके बाद अधिकारी वापस लौट गए। एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि मंडावर प्वाइंट पर 2018 में 5 साल के लिए पट्टा आवंटित किया गया था। 2020 व 2021 में कोरोना के कारण रेत खनन बंद रहा। जनवरी 2022 में खनन ठेकेदार ने कुछ दिन के लिए रेत खनन शुरू किया था, लेकिन तभी रेत खनन बंद कर दिया। मौके पर रेत खनन नहीं पाया गया।