शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को संत रविदास की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास से जनमानस को सत्य की राह दिखाई
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और संत रविदास के चित्र के सम्मुख पुष्पार्चन से हुआ। मुख्य वक्ता आचार्य बिजेंद्र कुमार ने छात्रों को बताया कि संत रविदास ने साधु-संतों से व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त किया। उन्होंने अपने उपदेशों से धार्मिक आडंबरों का प्रबल विरोध करते हुए भारतीय जनमानस को सत्य की राह दिखाई। परिश्रम से किए गए कार्य संतोष के साथ-साथ व्यक्ति को अंतर्मन से जुड़ने की प्रेरणा देते हैं।
प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने संत रविदास के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को संतों के द्वारा सुझाए गए आत्मानुभवों को अपनाने पर बल दिया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य मलूक चंद, आचार्य पुष्पेंद्र कुमार, मोहर सिंह, नीटू कश्यप, अरविंद कुमार, अंकुर कुमार, ब्रजपाल सिंह, अक्षय कुमार, प्रदीप कुमार, सुभाष चंद, सीताराम, ब्रिजेश कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आचार्य प्रीतम सिंह ने किया।
उधर, शामली सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल शामली में प्रधानाचार्य संजय सैनी व आचार्य रविंद्र कुमार ने संत रविदास के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि संत रविदास के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। कार्यक्रम में आचार्य सुनील कुमार, सुधीर सैनी, शिव कुमार धीमान, आदेश धीमान, रामकुमार, संदीप कुमार उपस्थित रहे।