फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांपला में अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। झिंझाना पुलिस और एसटीएफ मेरठ की टीम ने शुक्रवार को गांव सांपला के जंगल में दबिश देकर शराब तस्करी में दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 159 पेटी अंग्रेजी व देसी शराब, 27 हजार रुपये तथा तस्करी में इस्तेमाल ट्रॉली बरामद की। शराब की कीमत करीब साढ़े छह लाख रुपये बताई है।
विज्ञापन

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए जिले में अभियान चलाया। इसके तहत झिंझाना पुलिस और एसटीएफ मेरठ ने सूचना के आधार पर संयुक्त कार्रवाई कर गांव सांपला के जंगल में दबिश दी। पुलिस टीम ने शराब तस्करी के आरोप में मोहित और सलभ निवासी ग्राम मुंडेट खादर थाना थानाभवन को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो आरोपी रोहित और विनोद निवासी गांव मुंडेट खादर थाना थानाभवन फरार हो गए।
एसपी के मुताबिक मौके से 40 पेटी अंग्रेजी हरियाणा मार्का, 45 पेटी पव्वा अंग्रेजी ूहरियाणा मार्का, 74 पेटी देशी शराब हरियाणा मार्का अवैध शराब बरामद कीं। इनकी कीमत लगभग साढ़े छह लाख रुपये है। शराब तस्करी में इस्तेमाल ट्रॉली भी बरामद की। वहीं, आरोपियों के कब्जे से 27 हजार रुपये बरामद हुए हैं। एसपी का कहना है कि आरोपी शराब गांव में बेचते थे। आरोपी मोहित व सलभ का चालान कर दिया है जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें