फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कुराश और योग में साहिबाबाद व हापुड़ का दबदबा

Wed, 26 Aug 2026 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में क्षेत्रीय योग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्रा। संवाद
विज्ञापन
शामली। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चल रही 38वीं कुराश एवं योग प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में हापुड़ व साहिबाबाद के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

दूसरे दिन योग प्रतियोगिता के अंडर-14 बालिका वर्ग में हापुड़ की दीक्षा प्रथम, मेरठ की अस्ति गौड़ द्वितीय और हापुड़ की हंग्ले ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में साहिबाबाद के अर्जुन प्रथम, नोएडा के मयंक द्वितीय और हापुड़ के रियांश तृतीय रहे।
अंडर-17 बालिका वर्ग में साहिबाबाद की इशिका प्रथम, हापुड़ की सैम्ले द्वितीय और मुजफ्फरनगर की वर्तिका तृतीय रहीं।
बालक वर्ग में साहिबाबाद के देव प्रथम, नोएडा के अमन द्वितीय रहे। अंडर-19 बालिका वर्ग में हापुड़ की इवनसारा प्रथम, मेरठ की वैष्णवी द्वितीय और साहिबाबाद की रिद्धिमा तृतीय रहीं।
विज्ञापन

कुराश के अंडर-19 बालिका वर्ग में साहिबाबाद की इशिका ने प्रथम, हापुड़ की दृष्टि त्यागी ने द्वितीय और वृंदावन की उन्नति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में हापुड़ के किमेंद्र प्रताप सिंह प्रथम, साहिबाबाद के अर्जुन चौधरी द्वितीय और गाजियाबाद के भूदेव तृतीय रहे। इस अवसर पर क्षेत्रीय खेलकूद सह संयोजक रविंद्र, प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार, संजय सैनी, शिवकुमार, गीता कांबोज रहीं।

सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में क्षेत्रीय योग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें