फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमक के अकाल की अफवाह, हड़कंप

Sat, 12 Nov 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। नमक  के अकाल को लेकर एकाएक फैली अफवाह से अफरा तफरी मच गई। शहर से लेकर जिले  के कस्बों में लोग नमक खरीदने के लिए उमड़ पड़े। कई स्थानों पर व्यापारियों  को दुकानें बंद करके जाना पड़ा। वहीं, जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील  की है कि किसी तरह की अफवाह पर ध्यान ना दें, नमक की कोई कमी नहीं है। यदि  कोई व्यापारी अफवाह फैलाकर ब्लैक मार्केटिंग करने की कोशिश करेगा, तो उसके  खिलाफ कार्रवाई होगी।  
विज्ञापन


शुक्रवार शाम एकाएक अफवाह फैली कि नमक का अकाल  पड़ने वाला है, तो कुछ लोगों ने अफवाह फैला दी कि नमक का दाम 100 रुपये प्रति किलोग्राम होने वाला है। बस फिर क्या था, शहर से लेकर देहात के  कस्बों में भी नमक खरीद को लेकर मारमारी मच गई। लोगों ने दुकानों पर  पहुंचकर नमक खरीदना शुरू कर दिया।

जबरदस्त भीड़ दुकानों पर इकट्ठा हो गई।  शहर के मार्श गंज मंडी में नमक के थोक व्यापारी के यहां पहुंची भीड़ ने नमक  खरीद को आपाधापी मचा दी। कुछ युवक नमक के कट्टे भी उठाकर ले गए। व्यापारियों की दुकान पर मौजूद  नमक हाथों हाथ बिक गया। जो नमक आम दिनों में 18 से 20 रुपये किलो तक बिकता  था, वह 40 से 50 रुपये किलो तक बिका। उधर, गढ़ीपुख्ता में 100, बनत में  200, कैराना और झिंझाना में भी 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक नमक बिकने की चर्चा रही। जिलाधिकारी सुजीत कुमार का कहना है कि नमक का न दाम बढ़ रहा है  और ना ही नमक की कोई कमी है। 
विज्ञापन


लोगों से अपील है कि किसी तरह की अफवाह पर  ध्यान ना दें। ऐसे व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी, जो अफवाह फैलाकर  नमक ज्यादा दाम में बेचने की कोशिश करेंगे। 

 पुलिस ने बाजार में घूमकर किया एनाउंसमेंट ः अफवाह  फैलने के बाद पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों तक यह सूचना पहुंची। इसके बाद  शामली कोतवाली पुलिस ने शहर के विभिन्न बाजारों में घूमकर एनाउंसमेंट कराया  कि किसी तरह की अफवाह पर ध्यान ना दें। पुलिस ने रेलवे रोड से कुछ  दुकानों के बाहर रखी नमक की बोरियां भी उठवाकर थाने पहुंचवा दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें