फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: कार तो लूट ली पर चलाना नहीं आता था, दस कदम पर फॉर्च्यूनर छोड़कर भागे पांच बदमाश, पिस्टल-कारतूस बरामद

Mon, 25 Apr 2022 07:23 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

पुलिस ने गाड़ी से बदमाशों की पिस्टल व कारतूस कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें बदमाशों के चेहरे दिखे हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली शहर कोतवाली क्षेत्र में पांच बदमाशों ने फॉर्च्यूनर गाड़ी में बैठे चालक को पिस्टल की बट मारकर घायल कर दिया। उसे नीचे उतारकर गाड़ी ले जाने की कोशिश की। हालांकि गाड़ी चलाने में विफल होने और चालक के शोर मचाने पर बदमाश गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। गाड़ी से बदमाशों की पिस्टल व कारतूस बरामद हुए हैं। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। घटना कैराना रोड पर एसएसपी कैंप कार्यालय के निकट होटल के बाहर की है। 

विज्ञापन


जिला मुजफ्फरनगर के थाना मीरापुर क्षेत्र के गांव जमालपुर बांगर निवासी विजय कुमार सिंचाई विभाग के पंजीकृत ठेकेदार हैं। उनका कैराना क्षेत्र में यमुना नदी पर निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे वो अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से काम देखकर लौट रहे थे। गाड़ी का चालक शिवकुमार उनके गांव का ही रहने वाला है। शहर कोतवाली क्षेत्र में पूर्वी यमुना पुल के निकट होटल पर ठेकेदार चाय पीने चले गए। जबकि चालक गाड़ी में बैठा रहा। इसी दौरान चार-पांच बदमाश आए और चालक से गाड़ी का शीशा नीचे कराया। इसके बाद शामली व पानीपत का रास्ता पूछते हुए खिड़की खोलने के लिए कहा। 

चालक ने आनाकानी की तो उसके सिर पर पिस्टल से वार कर दिया। लेकिन उसने हाथ से पिस्टल पकड़ ली। जिससे उसके हाथ में चोट लग गई। इसके बाद बदमाशों ने पिस्टल के बल पर खिड़की खुलवाई और चालक को गाड़ी से नीचे उताकर खुद गाड़ी को कब्जे में ले लिया और उसे लेकर चल पड़े। 
विज्ञापन


मुश्किल से दस कदम भी गाड़ी नहीं चल पाई। उधर, चालक ने गाड़ी लूटने पर शोर मचा दिया। जिससे बदमाश हड़बड़ा गए और गाड़ी को छोड़कर पैदल ही खेत के रास्ते फरार हो गए। सूचना पर सीओ सिटी जितेंद्र कुमार व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें