फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे की बारिश में सड़कें बन गईं नहरें

विज्ञापन
विज्ञापन
एक घंटे की बारिश में सड़कें बन गईं नहरें
विज्ञापन

शामली। भादो का महीना खत्म होने के बाद मानसून खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले कई दिन से मौसम में मिजाज बदल रहा है। बृहस्पतिवार सुबह हल्के बादल छाए रहे। दोपहर बाद हल्की धूप निकली। शाम को अचानक बादल छा गए और झमाझम बारिश हुई। एक घंटे की बारिश से शहर के मुख्य बाजारों, कालोनियों, सड़कों पर जलभराव हो गया। वहीं बारिश के कारण जगह-जगह जाम लगने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
अक्सर मानसून सत्र 15 सितंबर तक माना जाता रहा है। इस बार पूरा भादो का महीना गुजर गया। अश्विन माह शुरू हुए तीन दिन गुजर गए है। मानसून सत्र जारी रहा है। पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज पल पल बदल रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह आकाश में बादल छाए रहे। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद हल्की धूप निकली। दोपहर बाद मौसम का मिजाज फिर बदलना शुरू हुआ है। शाम के समय आकाश में बादल छाए जाने के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। शाम छह बजे शुुरू हुई बारिश देर शाम सात बजे तक जारी रही। एक घंटे की झमाझम बारिश होने से शहर के करनाल रोड़, विजय चौक, दिल्ली रोड, फव्वारा चौक से कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, हनुमान रोड, बड़ा बाजार गांधी चौक, मिल रोड, नेहरू रोड, कोतवाली, मिल रोड, माजरा रोड, गोशाला रोड, भैंसवाल रोड, मोहल्ला पंसारियान, ब्लॉक रोड, रेलपार पंजाबी कालोनी में जलभराव हो गया। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

13 किमी प्रति घंटे हवा चलने से मौसम ठंडा हो गया। दिन का तापमान 28 और रात का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के प्रभारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि मौसम का मिजाज बदल रहा है। 30 सितंबर तक मानसून बारिश खत्म होने की संभावना है।
विज्ञापन

नगर पालिका के दावे हुए धड़ाम
तेज बारिश के साथ ही नगर पालिका के सभी दावे धड़ाम हो गए। मुख्य मार्गों पर ही दो-दो फुट पानी भर गया, जबकि भीतरी इलाकों में ज्यादा बुरी हालत हो गई। जिस पर लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लोगों में पालिका के प्रति रोष दिखाई दिया। उनका कहना था कि पालिका के अधिकारी बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन बारिश होते ही उनके सारे दावे हवाई साबित होते हैं। नाले-नालियों की ठीक से सफाई कराई जाए तो जलभराव की समस्या से लोगों को न जूझना पड़े।

शामली में बरसात में गुजरते वाहन।- फोटो : SHAMLI

शामली कबाड़ी बाजार में बरसात से पानी भरने के बाद गुजरती महिला- फोटो : SHAMLI

बदला मौसम, छाये बादल- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें