शामली बनत में बहुजन उदय अभियान के कार्यक्रम में बोलते प्रसन्न् चौधरी व मौजूद रालोद कार्यकर्ता
- फोटो : SHAMLI
शामली। रालोद कार्यकर्ताओं ने बहुजन उदय अभियान में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने कहा कि रालोद सर्व समाज की पार्टी है। प्रदेश में सरकार बनने पर सर्व समाज को सत्ता में हिस्सेदारी दी जाएगी।
रविवार को शहर के मोहल्ला इंदिरा कॉलोनी स्थित आंबेडकर पंचायत घर में बहुजन उदय अभियान में रालोद जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी, डॉ विक्रांत जावला, जिला पंचायत सदस्य उमेश कुमार, एससी एसटी प्रकोष्ठ के रालोद के जिला अध्यक्ष लोकेंद्र खेड़ी, बिजेंद्र प्रधान, अरविंद पंवार, प्रदीप जाटव ,मोहित, संदीप, आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राजेंद्र कुमार ने की।
बनत कस्बे की हरिजन चौपाल के पास पप्पू राणा के आवास पर बहुजन उदय अभियान कार्यक्रम में प्रसन्न चौधरी ने अनुसूचित समाज के लोगों से रालोद के हाथ मजबूत करने पर जोर दिया। अध्यक्षता सरदार श्याम सिंह और संचालन ओमपाल सिंह द्वारा किया गया। एससी एसटी मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमल कुमार गौतम, जिला अध्यक्ष मुकेश सैनिक, योगेंद्र जंधेड़ी, लोकेंद्र, बिट्टू चौधरी, राजवीर कश्यप मौजूद रहे।