फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगावत करने वाले भाजपा से बाहर

Wed, 22 Mar 2017 12:03 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
bjp logo
विज्ञापन
शामली। विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। निष्कासन की संस्तुति करते हुए जिलाध्यक्ष ने पार्टी नेतृत्व को रिपोर्ट भेज दी है। 
विज्ञापन


कैराना विधानसभा सीट पर टिकट न मिलने से नाराज अनिल चौहान ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ चुनाव मैदान में मोर्चा खोल दिया था। अनिल चौहान ने रालोद के टिकट पर कैराना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा।

उनकी बगावत के कारण भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह को नुकसान उठाना पड़ा और वह सपा प्रत्याशी नाहिद हसन से चुनाव हार गईं। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी हाईकमान ने सभी सीटों पर यह जांच कराने को कहा था कि विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में कितने कार्यकर्ता लिप्त रहे। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष पवन तरार ने बताया कि ऐसे कार्यकर्ताओं का पूरा विवरण तैयार किया गया। उसमें जिला कार्यकारिणी सदस्य रहते हुए कैराना सीट पर रालोद के टिकट पर चुनाव लड़े अनिल चौहान, उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य सुषमा चौहान के अलावा पूर्व ब्लाक प्रमुख कविंद्र मलिक, शिवकुमार रोड, रविंद्र सिंह ऊंचागांव, जगदीश चौहान कैराना, राकेश जगनपुर, यशपाल अलीपुरा और पूर्व चेयरमैन राजबीर सिंह ने पार्टी विरोधी कार्य किए।

इन सभी कार्यकर्ताओं की सूची पार्टी से निष्कासन की संस्तुति के साथ क्षेत्र तथा प्रदेश कार्यालय को भेज दी गई है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कुछ अन्य कार्यकर्ताओं के बारे में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से परीक्षण कराया जा रहा है। इसके बाद उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें