फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में उपचार के दौरान ग्रामीण की मौत, हंगामा

विज्ञापन
शामली गंगा अमृत होस्पिठ में हंगामा करते लोग - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में सहारनपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने उपचार में लापरवाही का का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव झाल निवासी देवी सिंह (55) को आठ अगस्त को आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में सहारनपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक उनको बुखार था। बुधवार रात अचानक उनकी तबियत खराब हो गई और बृहस्पतिवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। आदर्श मंडी थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों और घटना की जानकारी ली। परिजनों ने आरोप लगाया कि रात में अस्पताल में चिकित्सक मौजूद नहीं थे, स्टाफ नर्स और स्टाफ के लोग थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पुत्र दीपक की तरफ तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, अस्पताल संचालक का कहना है कि आरोप गलत हैं। रात में भी अस्पताल में दो डाक्टर ड्यूटी पर रहते है। मरीज का बेहतर तरीके से उपचार किया गया, जिससे उसकी हालत में लगातार सुधार भी हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें