फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित मतदान कार्मिकों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर: सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
गैरहाजिर मतदान कार्मिकों के खिलाफ दर्ज होगी रिपोर्ट
विज्ञापन

शामली। विधानसभा सामान्य निर्वाचन के प्रथम चरण के मतदान के लिए पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान 28 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि अनुपस्थित पाए गए सभी मतदान कार्मिकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम ने प्रथम एवं द्वितीय पाली में पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों को पावर प्वाइंट के माध्यम से ईवीएम मशीन का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर दौरान मतदान कार्मिक प्रशिक्षण प्रभारी सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने कहा कि उपस्थित सभी की सावधानी के साथ निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि आज दूसरे दिन सत्र में 400 और द्वितीय सत्र में 400 को प्रशिक्षण दिया गया है। सीडीओ ने बताया कि प्रथम और द्वितीय सत्र में 14-14 कार्मिक अनुपस्थित रहे। सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई और एफआईआर के निर्देश दिए गए हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अवसर पर,सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, डीडीओ प्रमोद कुमार, डीसीओ विजय बहादुर सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव, डॉ. अजय बाबू शर्मा, डॉ. अमित मलिक, विपुल राजवंशी, प्रेम सिंह अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें