फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अधिकारियों को धमकाने की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। सहारनपुर के पूर्व सांसद राघव लखनपाल के नाम से फर्जी तरीके से फोन कर ऊर्जा निगम के अधिकारियों को धमकाने और उपभोक्ता के काटे गए कनेक्शन को नियम विरुद्ध जोड़ने का दबाव बनाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गढ़ी अब्दुला विद्युत केंद्र के अवर अभियंता विकेश गौड़, उपकेंद्र गागौर के अवर अभियंता सुजीत कुमार और उपखंड अधिकारी द्वितीय एके सिंह की तरफ से एक सप्ताह पहले शहर कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया था कि गागौर उपकेंद्र से गांव गागौर में उपभोक्ता बबलू पर 98224 रुपये बकाया होने के कारण स्थायी रूप से कनेक्शन काट दिया था। पूर्व में गागौर उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता विकेश गौड़ और वर्तमान में अवर अभियंता सुजीत कुमार को फोन पर अपने को पूर्व सांसद राघव लखनपाल बताते हुए बकाएदार का कनेक्शन जोड़ने और उसके भतीजे अभिषेक सरोहा द्वारा उसी परिसर पर कनेक्शन के के सापेक्ष विद्युत आपूर्ति दिए जाने का दबाव बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच करने पर पता चला कि फर्जी कॉल बकाएदार उपभोक्ता बबलू व उसके भतीजे अभिषेक सरोहा ने की या फिर किसी अन्य कराई गई थी। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने फर्जी कॉल कर सरकारी कर्मचारियों को धमकाने व नियम विरुद्ध दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें