शामली के मोहल्ला बरखंड़ी अर्बन अस्पताल में आयोजित मुख्यमंत्री स्वास्थ्य कैंप मरीजों को देखते स
शामली। जिले में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। आरोग्य मेलों में वायरल बुखार, नजला, खांसी के मरीज ज्यादा रहे। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की जांच कर उपचार दिया गया।
रविवार को 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में सुबह से ही मरीजों का पहुंचना शुरू हो गया था। मौसम में बार-बार बदलाव के कारण बीमार होने वाले मरीज ज्यादा आए। शहर के मोहल्ला बरखंडी स्थित अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर फार्मासिस्ट मनु शर्मा और स्टाफ नर्स आशा ने मरीजों की जांच कर दवा दी। करीब दो माह से केंद्र पर चिकित्सक न होने से फार्मासिस्ट ही मरीजों की जांच व उपचार करते हैं। फार्मासिस्ट ने बताया कि आरोग्य मेले में 52 मरीज आए। इनमें गैस तेजाब के छह, एलर्जी के 10, ब्लड प्रेशर के दो, खांसी के दो, बुखार के दो, नजला, शरीर में दर्द व अन्य बीमारी के मरीज आए। इसके साथ ही 18 गर्भवती महिलाओं की जांच कर परामर्श दिया गया।
मोहल्ला पंसारियान निवासी अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. सादिया सदफ ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। फार्मासिस्ट विकास कौशिक ने बताया कि आरोग्य मेले में 101 मरीज पहुंचे।। इनमें 38 गर्भवती महिलाओं की जांच कर परामर्श व दवा दी गई। इसके अलावा शुगर के छह, ब्लड प्रेशर के चार, बुखार के सात, खांसी जुकाम और शरीर में दर्द आदि के मरीज रहे।