फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री हरिबोध एकादशी पर रखा व्रत

Mon, 23 Nov 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। श्री हरिबोध एकादशी पर जिले में श्रद्धालुओं ने व्रत रखा। घरों-मंदिरों में भगवान विष्णु-लक्ष्मी एवं तुलसी की विशेष पूजा-अर्चना कर घर-परिवार में सुखसमृद्धि की कामना की। मंदिरों में श्री भगवान विष्णु-तुलसी विवाह आयोजित किए गए।
विज्ञापन


नगर के भाकूवाला मंदिर में शालिग्राम एवं तुलसी की विशेष पूजा-अर्चना की। भगवान शालिग्राम एवं तुलसी की नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा माजरा रोड भाकू वाला से शुरू होकर मंदिर परिसर में संपन्न हुई। इस मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

समारोह में पंडित सुरेश कपटियाल ने भगवान शालिग्राम एवं तुलसी का विवाह विधि-विधान से संपन्न कराया गया। समारोह में श्रद्धालु महिलाओं ने भजन-नृत्य प्रस्तुत कर भक्तिमय माहौल बना दिया।  श्री हरिबोध एकादशी से विवाह-शादी का शुभ मुहूर्त शुरू हो गए हैं। शहर के विवाह मंडप, धर्मशालाएं व फार्म हाउस फुल नजर आए।
विज्ञापन


रंगीन रोशनी में नहाए विवाह मंडपों में विवाह-शादियों का माहौल रहा। पूरे दिन नगर के मुख्य मार्गों पर जगह-जगह बैंडबाजो के साथ दूल्हा-बारात घुड़चढ़ी का माहौल रहा। पंडित कुशलानंद जोशी ने बताया कि श्रीहरिबोध एकादशी से विवाह-शादी का का शुभ मुहूर्त माना जाता है। शालिग्राम-तुलसी विवाह के साथ विवाह-शादी शुरू हो गए हैं। प्रदीप गर्ग ने बताया कि श्री हरिबोध एकादशी पर शहर के सभी विवाह मंडप- धर्मशालाएं, फार्म हाउस की अच्छी-खासी बुकिंग हुई है।   
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें