शामली। सपा प्रमुख एवं पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनकी लंबी उम्र की कामना की गई। अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए।
रविवार को प्रगति मार्केट स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष किरणपाल कश्यप ने सपा प्रमुख के जीवन पर प्रकाश डालते उनके आदर्शों पर चलने आह्वान किया।
कार्यकर्ताओं ने शामली सीएचसी पर मरीजों को फल वितरित किए। इस मौके पर बनत के पूर्व चेयरमैन जयंतर पाल, एलम के चेयरमैन उदयवीर सिंह, कुलदीप गागौर, कुलदीप सिंह पाल, राशिद पहलवान, इकराम बनत, घनश्याम सिंह, सत्यव्रत मलिक, चंद्रपाल, कृष्णपाल, यशवीर सिंह, मकसूद कुरैशी, कालू कुरैशी, मेहरबान, अयूब जंग, सईद कुरैशी आदि थे। उधर, मोहल्ला पंसारियान में सपा प्रमुख का जन्मदिन मनाया गया।
सपा अनुसूचित जन जाति प्रकोष्ठ के जिलाउपाध्यक्ष नंदू प्रसाद, रामस्वरूप वाल्मीकि, कुलदीप सिंह, दीपक कुमार, सर्वसेवक चंद्रवाल, कर्णसिंह, राकेश गहलौत, विशाल मौजूद रहे।