फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप से मिली राहत, शाम को फिर छाए बादल

विज्ञापन
शामली कोहरे में गुजरते वाहन - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। पांचवें दिन सुबह हल्का कोहरा रहा, लेकिन हवा चलने से ठिठुरन बरकरार रही। धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। शाम को बादल छाने से मौसम का मिजाज फिर से बदल गया। शनिवार को दिन का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पिछले चार दिनों से सुबह के समय से लेकर पूर्वाह्न 11.00 बजे तक बादल और घना कोहरा लोगों को परेशानी बढ़ा रहा था। शनिवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। सुबह साढ़े आठ बजे के बाद दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। पिछले 24 घंटे में दिन का तापमान एक डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। 13 किमी की रफ्तार से हवा चलने से मौसम में ठिठुरन बरकरार रही।
कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के निदेशक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि अगले तीन दिन तक हल्के बादल छाए रहेंगे। 31 दिसंबर की रात का पारा तीन डिग्री सेल्सियस होने से इस सर्दी में सबसे ठंडी रात होगी। दिन का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। शनिवार से लेकर सोमवार तक मौसम मिश्रित होने से बदलाव आएगा। मंगलवार और बुधवार को मौसम सामान्य रहने के बाद बृहस्पतिवार-शुक्रवार को बादल रहने से मौसम सामान्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
जिले में तापमान का आंकडा
तिथि-- अधिकतम न्यूनतम
15 दिसंबर- 17 5
16 दिसंबर- 17 6
17 दिसंबर- 14 5
18 दिसंबर- 18 4
19 दिसबर 19 5
20 दिसबंर 17 5
21 दिसंबर- 19 6
22 दिसंबर- 21 4
23 दिसंबर 21 4
24 दिसंबर 21 4
25 दिसंबर 20 5
26 दिसंबर- 19 5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें