फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: फूड विभाग में पंजीयन अब होगा आजीवन

Tue, 17 Mar 2026 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। फूड एवं खाद्य विभाग में अब पंजीयन आजीवन होगा और इसके लिए बार-बार नवीनीकरण कराने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। सरकार के इस निर्णय का व्यापारियों ने स्वागत करते हुए इसे व्यापारियों के लिए बड़ी राहत बताया है।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक प्रांतीय मुख्यालय सुभाष चौक शिव मूर्ति पर प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बताया कि सरकार ने निर्णय लिया है कि 1 अप्रैल 2026 के बाद फूड विभाग में होने वाले पंजीकरण आजीवन मान्य होंगे। इसके साथ ही मात्र 100 रुपये के फूड लाइसेंस की सीमा को भी बढ़ाया गया है।
अब डेढ़ करोड़ रुपये तक के टर्नओवर वाले फूड कारोबारियों, जैसे किराना व्यापारी, मिठाई विक्रेता, रेस्टोरेंट और होटल संचालकों को भी केवल 100 रुपये का लाइसेंस बनवाना होगा।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि यह व्यापारियों के हित में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय है। बैठक में सुभाष चंद्र धीमान, नरेंद्र अग्रवाल, राजेश सिंगल, अमित गर्ग, महेश धीमान, रवि शंकर, वैभव गोयल, अनुज गोयल, शिवांक गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें