फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सोलर फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर की छह लाख की ठगी

Tue, 17 Mar 2026 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सोलर फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर महिला समेत तीन लोगों पर छह लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कस्बा झिंझाना निवासी राजेंद्र सिंह ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह कुछ घरेलू समस्याओं से परेशान चल था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसकी परेशानी का फायदा उठाकर उसे सोलर फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा दिया।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक करनाल निवासी व्यक्ति ने अपने सहयोगी महिला समेत दो लोगों के साथ मिलकर उससे ठगी की गई। पीड़ित के मुताबिक मुख्य आरोपी के खाते में साढ़े चार लाख रुपये फोन पे के माध्यम से भेजे जबकि उनके सहयोगी को 65 हजार रुपये और महिला को भी कुछ राशि दी। उससे करीब छह लाख रुपये की ठगी की गई। पीड़ित ने एसपी से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें