झिंझाना के बिडौली सादात में रेफ्रिजेरेटर का कंप्रेसर फटने से लगी आग में झुलसा युवक। संवाद
झिंझाना/ बिडौली। गांव बिडौली सादात में शनिवार देर शाम रेफ्रिजरेटर की मरम्मत करते समय अचानक कंप्रेसर फटने से आग लग गई। हादसे में रेफ्रिजरेटर मैकेनिक और उसका सहायक आग की चपेट में आकर झुलस गए। धमाके के साथ आग लगने से मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
बिडौली सादात निवासी मैकेनिक आगाज रजा अपने सहायक साहिल के साथ शनिवार देर शाम दुकान पर रेफ्रिजरेटर की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान रेफ्रिजरेटर में लगे कंप्रेसर में अचानक तेज धमाका हुआ। कंप्रेसर फटते ही रेफ्रिजरेटर में आग लग गई। आगाज रजा व साहिल आग की चपेट में आ गए। दोनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
झिंझाना के बिडौली सादात में रेफ्रिजेरेटर का कंप्रेसर फटने से लगी आग में झुलसा युवक। संवाद