जलालाबाद। आरपीएल रोड प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में आरसीसी क्रिकेट क्लब ने कुतुबगढ़ क्रिकेट इलेवन को 51 रन से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरे मैच में सीदपुर क्रिकेट क्लब ने मैच जीता।
जलालाबाद के गोशाला मैदान पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में आरसीसी दिल्ली व कुतुबगढ़ इलेवन के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें आरसीसी दिल्ली ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। हेमंत चौधरी ने 50 गेंदों पर 98 रन बनाए। सचिन ने 28 गेंद में बनाए गए 50 रन बनाए।
15 ओवर के मैच में 3 विकेट खोकर 196 रन का लक्ष्य कुतुबगढ़ इलेवन के सामने रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए कुतुबगढ़ इलेवन ने अच्छी शुरूआत के बावजूद आदित्य के ताबडतोड़ 49 रन के अलावा पूरी टीम दबाव में 7 विकेट खोकर मात्र 145 रन ही बना पाई। 51 रनों से आरसीसी दिल्ली ने जीत दर्ज की। दिल्ली के हेमंत को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मैच में उत्तराखंड की टीम सैदपुर क्रिकेट क्लब व सोहलपुर क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। सोहलपुर की टीम ने सैदपुर को 63 रनों से हराकर मैच जीत लिया। सैदपुर के जोंटी को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। आयोजनकर्ता में अंकुर चौधरी, मोहित चौधरी मुखिया, सचिन चौधरी, किटटू, देवेश, जतिन चौधरी, शिवम चौधरी, अंकित चौधरी, लक्षेन्द्र चौधरी, अंकित, अमित, बोबिन, मोहित, रोहित, रजनीश आदि युवा रहे।