उत्तर प्रदेश गन्ना विकास और चीनी उद्योग के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश गन्ना विकास और चीनी उद्योग के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने नए पेराई सत्र की चीनी मिलों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कड़े तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि 30 अक्तूबर से पहले चीनी मिलों का पेराई सत्र शुरू हो जाए। चीनी मिलों के पेराई सत्र शुरू होने से ही पिछले सत्र का किसानों का गन्ने का बकाया भुगतान साफ कर दिया जाए। निर्धारित समय पर भुगतान न करने वाली चीनी मिलों की आरसी जारी करके चीनी नीलाम की जाएगी।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने पेराई सत्र 2018-19 के अवशेष गन्ना मूल्य चीनी मिलवार समीक्षा की। कहा कि पिछले पेराई सत्र वर्ष 2018-19 का बकाया गन्ना भुुगतान चीनी मिलों को शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिए। चीनी मिलों का पेराई सत्र 2019-20 हेतु 30 अक्तूबर से पहले समय से चलाई जाए। बकाया गन्ना भुगतान न करने वाली चीनी मिलों की विरुद्ध आरसी जारी करके दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
यह भी पढ़ें: बर्तन, कपडे़ और चक्की लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे किसान, आर-पार की लड़ाई का एलान, ये रहीं प्रमुख मांगें
गन्ना विकास मंत्री द्वारा यह भी निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक चीनी मिल अपने सामाजिक दायित्व के तहत गन्ना कृषकों एवं जन सामान्य हेतु गन्ना यार्ड में किसानों की सुविधा के लिए चीनी मिल यार्ड में स्वच्छ पेयजल, बैठने की छायादार व्यवस्था शैड एवं जाडे में अलाव की सुविधा उपलब्ध कराए।
यह भी पढ़ें: यूपी: बकाया भुगतान को लेकर आर-पार के मूड में किसान, गन्ना भवन परिसर में चूल्हा-चौका लेकर डाला डेरा
डीएम शामली अखिलेश कुमार सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में सहारनपुर के तीन सहकारी चीनी मिलों एवं 14 निजी क्षेत्र के चीनी के उपगन्ना आयुक्त दिनेश्वर मिश्रा सहारनपुर, जिला गन्ना अधिकारी, सहारनपुर, जिला गन्ना अधिकारी, मुजफ्फरनगर, जिला गन्ना अधिकारी, शामली एवं परिक्षेत्र की चीनी मिलों के यूनिट हेड आदि मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/