फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: सुशांत सिटी में रहने वाले लोगों ने मेरठ से पलायन की चेतावनी

Sat, 21 Sep 2019 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
परतापुर। फ्लैट में किराए पर रहने वाले स्टूडेंट के खिलाफ परतापुर थाना क्षेत्र के सुशांत सिटी सेक्टर 3 के लोगों ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने बताया कि सेक्टर 3 में ज्यादातर फ्लैटों में स्टूडेंट किराए पर रहते है। जो रात भर शराब पीते हैं और डीजे बजाकर शोर-शराबा करते है। जिसके कारण उनके बच्चे भी नहीं पढ़ पा रहे है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि कई वर्षों से वह थाने में शिकायत कर रहे हैं लेकिन पुलिस ने आज तक उनका वेरिफिकेशन नहीं किया। स्थानीय निवासियों ने पुलिस से स्टूडेंट के वेरिफिकेशन की मांग की है। स्टूडेंट की गलत हरकतों पर अंकुश नहीं लगाया तो वह यहां से अपना मकान बेचकर कहीं ओर जाने का मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें