फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून में पीओएस से राशन

Sun, 28 May 2017 12:44 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
inforamtion - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। जिले के शहरी क्षेत्रों में आधार कार्ड से लिंक वाले राशन कार्ड धारकों को पाइंट आफ सेल्स (पीओएस) मशीनों के माध्यम से जून में खाद्यान्न मिलेगा।
विज्ञापन


इसमें उपभोक्ताओं को अपना कोड डालना पड़ेगा। जिसमें उनकी यूनिट संबंधी ब्यौरा सामने आएगा। राशन कार्ड धारक को अंगूठा लगाने के बाद खाद्यान्न मिलेगा। शहरी क्षेत्रों में 117 पीओएस उपलब्ध हो गई हैं।

 जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के  तहत शहरी क्षेत्रों शामिल एलम, बनत, गढ़ीपुख्ता, जलालाबाद, झिंझाना, कांधला, कैराना, शामली, थानाभवन और ऊन नगर पंचायतों में दो लाख 31 हजार 903 लाभार्थी पात्रता की सूची में शामिल हैं। 47 हजार 672 राशन कार्ड उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


10 हजार 260 उपभोक्ता अंतोदय की श्रेणी वाले पात्रों के पास 2205 राशन कार्ड हैं। जिसमें शहरी क्षेत्र के राशन उपभोक्ताओं को आधार कार्ड से लिंक कर दिया गया है। 

जिला पूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय ने बताया कि पीओएस के संचालन के राशन डीलरों को इंजीनियरों की टीम जिला मुख्यालय पर प्रशिक्षण देगी। राशन डीलरों को प्रशिक्षण के बाद यह सौंप दी जाएगी। जून माह में शहरी क्षेत्रों में इसके द्वारा उपभोक्ताओं को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। 
विज्ञापन


शहरी- ग्रामीण क्षेत्रों में राशन कार्डों का खुली बैठकों में सत्यापन किया जा रहा है। अपात्रों का राशन कार्ड निरस्त किए जा रहे हैं। डीएसओ ने बताया कि राशन कार्ड उपभोक्ताओं को कोड दिया जाएगा। उपभोक्ता का कार्ड डालकर कोड डाला जाएगा। जिसके बाद संबंधित उपभोक्ता का ब्यौरा सामने आएगा। बाद में मशीन में घर के मुखिया महिला का  अंगूठा लगने और मिलान के बाद खाद्यान्न वितरण किया जाएगा। अंगूठा का मिलान न होने की स्थिति में खाद्यान्न नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें