फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ी दौलत के ग्रामीणों का कैराना तहसील में प्रदर्शन, राशन दिलाने की मांग

Sat, 15 Oct 2016 04:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना । विकास खंड कांधला के गांव गढ़ी दौलत के दर्जनों ग्रामीणों व महिलाओं ने अपने गांव के राशन डीलर पर राशन नहीं देने का आरोप लगाते हुए कैराना तहसील में धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


शुक्रवार को कांधला क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत के दर्जनों ग्रामीण कैराना तहसील पहुंचे। ग्रामीणों ने राशन डीलर के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि उनके गांव का राशन डीलर गेहूं व मिट्टी का तेल काला बाजारी करके बेच देता है तथा राशन डीलर की दुकान अधिकतर बंद रहती है। आरोप है कि जब उपभोक्ता राशन लेने जाते हैं तो डीलर उनके साथ गाली गलौच करता है।

ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी भानू प्रताप यादव को ज्ञापन देते हुए कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जनूबा, सीदो, सब्बो, फिरदौस, इमराना, सजीला, तसमीरा, आयशा, बशीरा, साजिद, इश्हाक, मुस्तकीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


चयनित होने के बाद भी नहीं बना आवास 
शामली। ऊन तहसील क्षेत्र के गांव दुल्लाखेड़ी निवासी खुर्शीदा ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर डीएम को शिकायत पत्र सौंपा। कहा कि राममनोहर लोहिया आवास योजना में चयनित होने के तीन साल बाद भी उसका मकान नहीं बना।

बताया कि 2013-14 में उनका गांव राममनोहर लोहिया ग्राम विकास योजना के तहत चयन हुआ था। उसी दौरान उसका चयन लोहिया आवास के लिए हुआ। आरोप है कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के मनमाने रवैये के कारण अपात्र    लोगों के आवास बनवा दिए। पूर्व   में कई बार ऊन तहसील और ब्लाक कार्यालय पर भी इसकी शिकायत की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें