फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना में गैस लीक होने से सिलेंडर में लगी आग, रसोई का सामान जला

Sat, 15 Oct 2016 04:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैराना । नगर के मोहल्ला शीतला माता में एक मकान में सिलेंडर में आग लग गई। इससे हड़कंप मच गया। शोर-शराबा सुनकर मौके पर एकत्र हुए लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू किया, लेकिन तब तक रसोई का सामान जल चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। 
विज्ञापन


कैराना नगर के मोहल्ला शीतलमाता निवासी रिजवान की पत्नी शुक्रवार को अपने घर में रसोई में खाना बना रही थी। बताया जाता है कि उसी दौरान सिलेंडर में आग लग गई, इससे वहां पर हड़कंप मच गया।

किसी तरह महिला ने रसोई से भागकर अपनी जान बचाई और बाहर आकर शोर-मचा दिया। जिसके बाद मौके पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए और आग को बुझाने का प्रयास किया। घंटों की मशक्कत के बाद लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू किया, लेकिन तब तक सबकुछ जलकर राख हो चुका था। शुक्र रहा की महिला बच गई। सूूचना पर पहुंची पुलिस ने भी मामले की जांच की। बताया जाता है कि शायद सिलेंडर से गैस लीकेज हो रही थी। इसका समय पर नहीं पता चल पाया। जिस कारण आग लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें