शामली। वीवी पीजी कॉलेज में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जिसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करते हुए अपना दम दिखाया। शुभारंभ प्रबंध समिति के सचिव दीपक जैन और प्राचार्य डॉ. वेद कुमारी ने किया। मंगलवार को शहर के मंडी रोड स्थित वीवी पीजी कॉलेज में 26 वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक जैन ने सभी प्रतिभागियों से परिचय करते हुए उन्हें पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी अधिक मेहनत करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य वेद कुमारी ने सभी को हार और जीत की ओर न ध्यान देकर मेहनत व लगन से खेलने का आह्वान किया। जब कोई मेहनत करता है तो उसका फल अवश्य मिलता है।
पहले दिन दौड़, लंबीकूद, ऊंचीकूद, गोला फेंक, भाला फेंक आदि खेल हुए। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग कर अपना दम दिखाया। जिसमें सबसे लंबी दौड़ में सलोनी और शुभम सबसे तेज दौड़कर मिल्खा बने। संचालन डॉ. अनुप्रीता ने किया। इस दौरान क्रीड़ा अध्यक्ष प्रताप कुमार, डॉ. वंदना, डॉ. मंजू मगन, डॉ. दीपक, नवनीत आदि मौजूद रहे।
पहले दिन के विजेताओं की सूची
खेल का नाम प्रथम द्वितीय तृतीय
100 मीटर दौड़ योगी शक्ति अक्षित
400 मीटर दौड दीक्षित ऊयोगी शक्ति
गोला फेंक गोविंद विनित मनीष
लंबीकूद योगी मनीष ओमबीर
भाला फेंक मनीष विवेक ओमबीर
200 मीटर दीक्षित आकाश अभिषेक
800 मीटर दीक्षित संदीप दीपक
1500 मीटर शुभम संदीप गोविंद
बालिका वर्ग
100 मीटर सलोनी अनुपा मोनिका
400 मीटर सलोनी रेखा मोनिका
लंबीकूद फिरदोस सलोनी
गोला फेंक सोनल टीनू ज्योति
ऊंचीकूद सलोनी फिरदोस सोनल
भाला फेंक रीता टीनू सलोनी
तश्तरी फेंक टीनू आयूषी रविता
800 मीटर पल्लवी सलोनी सोनिया
1500 मीटर सलोनी ज्योति आयूषी