शहर रोडवेज बस स्टैंड पर रक्षाबंधन पर बसों में चढ़ने के लिए महिलाओं की भीड़। संवाद
शामली। रक्षाबंधन पर भाइयों के घर पहुंचने के लिए बहनें बृहस्पतिवार को ही घर से निकल गई। इस दाैरान बस अड्डों पर भीड़ रही। सड़कों पर भी जाम के हालात रहे। बाजार में खरीदारी के लिए बहनें दिनभर जुटी रहीं।
यूपी रोडवेज की बस में महिलाओं एवं उनके एक सहयोगी की यात्रा निशुल्क है। उधर शामली से शाहदरा के लिए साढ़े आठ बजे रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन चालू हो गई। पूरे दिन में रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन से दो फेरे लगाए।
बृहस्पतिवार को साढ़े छह बजे से रक्षाबंधन के मौके पर यूपी रोडवेज स्टेशन पर मुजफ्फरनगर, मेरठ, करनाल, पानीपत, सहारनपुर और दिल्ली के अलग अलग काउंटर बनाए गए। डिपो के काउंटरों पर बस आकर खड़ी होती तो उसके महिलाओं एवं उनके एक सहयोगी रोडवेज की बस में बैठना शुरू हो जाते।
हालात यह रही है कि बसों में यात्रा करने के लिए पूरे दिन महिलाओं उनके सहयोगी की भीड़ उमड़ पड़ी। शामली बस स्टेशन के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि निगम की बसों में जीरो बैलेंस के महिला और सहयोगी को टिकट दिए गए हैं। दूसरी ओर शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक रामेश्वर मीणा ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े आठ बजे शामली से शाहदरा के लिए रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन रवाना हुई।
शाहदरा साढ़े दस बजे पहुंचकर वहां से 11 बजे से शामली के लिए रवाना हुई और शामली दोपहर दो बजकर दो मिनट पर शामली पहुंची। जीआरपी के थानाप्रभारी सुमित कुमार नागर ने बताया कि रक्षाबंधन के मौके पर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में जीआरपी जवानों की तैनाती की गई थी।