फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में राझड़ स्कूल अव्वल

Wed, 09 Nov 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
sports - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता।  गढ़ीपुख्ता ब्लाक स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाई स्कूल गढ़ी पुख्ता के मैदान में बीएसए चंद्र शेखर शामली ने किया। प्रतियोगिता में एनपीआरसी स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त टीमों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कबड्डी, खो-खो, दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, बैडमिंटन, गोला फेंक, योगा आदि प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपने जौहर दिखाए। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत समूह ज्ञान, एकल ज्ञान, सामूहिक नृत्य आदि प्रतियोगिताओं में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति की। प्राथमिक स्तर पर कबड्डी बालिका, कबड्डी बालक वर्ग में राझड़ ने, खो-खो बालिका वर्ग ने टपराना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

उच्च प्राथमिक स्तर पर कबड्डी बालिका व बालक वर्ग में राझड़, खो-खो बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ऊन व बालक वर्ग में याहियापुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


प्राथमिक स्तर पर ऊंची कूद बालिका वर्ग में राझड़ और बालक वर्ग में दरगाहपुर, लंबी कूद बालिका वर्ग में दरगाहपुर ने और बालक वर्ग में भी दरगाहपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया उच्च प्राथमिक स्तर पर ऊंची कूद, बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ऊन ने और बालक वर्ग मेें राझड़ ने लंबी कूद, बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ऊन ने और बालक वर्ग में राझड़ ने ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

400 मीटर की दौड़ बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ऊन ने 200 मीटर की दौड़ बालिका वर्ग में राझड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। योगा में
विजेता कस्तूरबा गांधी विद्यालय ऊन विशिष्ठ आकर्षण केंद्र रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की टीम एवं विक्षे ऊन की बैडमिंटन टीम के बीच प्रतियोगिता हुई।

प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इनाम पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
आयोजित  कार्यक्रम में मौके पर मुख्य रूप से शामिल होने वालों में जिला समन्वयक जितेंद्र कुमार, गढ़ी पुख्ता के पूर्व चेयरमैन श्रीपाल जैन लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाचार्य योगेश कुमार, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल वर्मा, प्राथमिक शिक्षक के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, शिक्षा मित्र जिला अध्चक्ष चैन पाल सिंह महावीर सिंह सुबोध कुमार, अंकुज चौधरी, ग्राम प्रधान अतुल कुमार, ग्राम प्रधान मोहनलाल, सुरेश सैनी, प्रमोद शर्मा, भारत भूषण त्यागी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें