फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरबीएसके टीम ने छोड़े 18 स्कूल

Wed, 09 Nov 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में घोर लापरवाही बरती जा रही है। लाख चेतावनी देने के बाद भी डाक्टर सुधरने को तैयार नहीं है। सोमवार को जिला स्तर पर आयोजित हुई आरबीएसके की बैठक में ऊन और कांधला ब्लाक की स्कूल टीम का कार्य संतोषजनक नहीं मिला। यहां तक की थानाभवन की टीम तो
विज्ञापन

बैठक से ही अनुपस्थित मिली। नोडल ने मामले में कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए चेतावनी जारी की है।  

सोमवार को सीएमओ आफिस पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम(आरबीएसके) के नोडल डा. एके अग्रवाल की अध्यक्षता व डीईआईसी मैनेजर मोनिका के संचालन में जिले के पांचों ब्लाकों की स्कूल टीमों की एक बैठक ली गई। बैठक में टीमों के    माइक्रोप्लान की समीक्षा की गई। बताया जाता है कि कैराना, कुडाना की टीम का कार्य पूरा मिला। 

जबकि कांधला टीम के अब तक नौ स्कूल माइक्रोप्लान से छूटे मिले। ऊन की टीम की हालत ओर भी खराब मिली। ऊन ब्लाक की टीम में सबसे ज्यादा 18 स्कूल         माइक्रो प्लान के हिसाब से छूटे मिले।
विज्ञापन


डा. अरविंद अग्रवाल ने दोनों टीमों को नवंबर माह में ही अपना कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा बैठक के दौरान थानाभवन टीम अनुपस्थित मिली। जिस पर अरविंद अग्रवाल ने स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है। इस दौरान मोनिका ने कहा कि   सभी टीमें फील्ड में जाकर अपनी फोटो 10.30 तक व्हाट्सएप पर अपलोड कर दे, यदि फोटों नहीं आ पाती है तो उस टीम को अनुपस्थित माना जाएगा। 

समीक्षा बैठक में ऊन और कांधला की टीमों की खुली पोल 
ऊन टीम ने माइक्रो प्लान के हिसाब से 18 स्कूल तथा कांधल ने नौ स्कूल छोड़ रखे हैं, जबकि थानाभवन टीम तो अनुपस्थित रही, स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। -डा. एके अग्रवाल, एसीएमओ व नोडल आरबीएसके 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें