फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह रिमझिम बरसात, दोपहर में निकली धूप

विज्ञापन
शामली बरसात में गुजरते वाहन - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। पल-पल मौसम का मिजाज बदल रहा है। रविवार सुबह तीन घंटे तक हुई रिमझिम बरसात से मौसम सुहावना हो गया। दोपहर बाद धूप निकलने से मौसम सामान्य हो गया। पिछले 24 घंटे में दिन का पारा तीन डिग्री लुढ़क गया।
विज्ञापन

कभी आकाश में बादल, कभी तेज धूप और बारिश से पल-पल मौसम का मिजाज का बदल रहा है। रविवार सुबह आठ बजे के बाद बारिश शुरू हो गई, जो पूर्वाह्न 11.00 बजे तक होती रही। बारिश बंद होने के बाद बादल छाए रहे। दोपहर बाद कुछ बादल छट गए और धूप निकलने से मौसम में उमस बनी रही। दस किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से मौसम में ठंडक बनी रही। पिछले 24 घंटे में दिन का पारा तीन डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया, जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। रविवार को दिन का तापमान 31 और न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा-मुजफ़फरनगर के प्रभारी डॉक्टर पीके सिंह ने बताया कि एक सप्ताह बारिश होने की संभावना है।

शामली दिल्ली अडडे पर सडक में भरा पानी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें