फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रेलवे ने घोषित कीं तीन और समर स्पेशल ट्रेनें, मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सहारनपुर। गर्मियों की छुट्टियों में घूमने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। रेलवे ने तीन और समर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। ये ट्रेनें अमृतसर से दरभंगा और फिरोजपुर से पटना के बीच संचालित होगी।

फिरोजपुर से पटना के बीच संचालित होने वाली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन सात मई से 12 जुलाई तक अप व डाउन में 20-20 फेरे लगाएगी। फिरोजपुर कैंट से एक्सप्रेस ट्रेन(04602) हर बुधवार और शनिवार को संचालित होगी। पटना से ट्रेन हर बृहस्पतिवार और रविवार को संचालित की जाएगी। ट्रेन फिरोजपुर कैंट से चलकर सहारनपुर स्टेशन पर रात में 9.20 बजे पहुंचेगी। पटना से चलकर ट्रेन शाम को 5.50 बजे सहारनपुर स्टेशन आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतसर से दरंभगा को संचालित होने वाली ट्रेन नौ मई से 13 जुलाई तक अप व डाउन में दस-दस फेरे लगाएगी। ट्रेन अमृतसर से हर शुक्रवार और दरभंगा से हर रविवार को संचालित होगी। गाड़ी संख्या(04608) अमृतसर से चलकर सहारनपुर सुबह 2.35 बजे आएगी। दरभंगा से चलकर ट्रेन सुबह 3.45 बजे सहारनपुर आएगी। इसके अलावा सहरसा-चंडीगढ़ के बीच भी ट्रेन संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें