फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच पनपने लगी रंजिश

विज्ञापन
शामली पंचायत चुनाव
विज्ञापन
शामली। पंचायत चुनाव की अभी घोषणा नहीं हुई है, लेकिन जिले में इसको लेकर रंजिश के मामले सामने आने लगे हैं। जनपद में अब तक तीन मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि पुलिस ने इन घटनाओं में चुनावी रंजिश होने से इंकार किया है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट शुरू होते ही संभावित दावेदारों ने दौड़भाग शुरू कर दी है। पुलिस ने भी पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। पिछले चुनावों की पुरानी रंजिश, झगड़े आदि को लेकर दर्ज हुए मुकदमे और एनसीआर में शामिल लोगों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। मौजूदा प्रधान और चुनाव लड़ने वाले संभावित प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की कुंडली खंगाली जा रही है।
पुलिस ने उन पर निगरानी शुरू कर दी है। ऐसे लोगों को चिह्नित कर उन पर निरोधात्मक कार्रवाई की तैैयारी चल रही है। उधर, पुलिस की तैयारियों के बीच जनपद में चुनावी रंजिश को लेकर घटनाएं भी सामने आने लगी हैं। अभी तक इस तरह के तीन मामले ऐसे सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

--
खंद्रावली में हुई दो युवकों की हत्या
कांधला थानाक्षेत्र के गांव खंद्रावली में 19 दिसंबर को हुई फायरिंग में कर्मवीर और राहुल की गोली लगने से मौत हो गई थी। कर्मवीर पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। उसके नाम के चुनाव संबंधी पोस्टर भी गांव में चिपके हुए थे। दोहरे हत्याकांड में मौजूदा ग्राम प्रधान सोमपाल व उसके पुत्र सुधांशु व विक्की के विरुद्ध हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस इस मामले में सोमपाल व सुधांशु को गिरफ्तार कर चुकी है। इस घटना की जड़ में पंचायत चुनाव की रंजिश बताई गई। मगर पुलिस ने उसे गन्ना पर्यवेक्षक की बैठक के स्थान को लेकर फायरिंग होना बताते हुए चुनावी रंजिश से इंकार किया था।
--
सिलावर में पूर्व प्रधान पर हुआ जानलेवा हमला
आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव सिलावर में 25 दिसंबर को पूर्व प्रधान शिवराज सिंह व उसके भाई राजदेव पर फायर किया गया, जिसमें वे बच गए थे। इसके बाद आरोपी ने चाकू से प्रहार कर पूर्व प्रधान को घायल कर दिया। घटना में गांव निवासी आरोपी जगबीर सिंह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। इस घटना की वजह भी चुनाव रंजिश बताई गई है। जबकि पुलिस ने इसे दो पक्षों के बीच का विवाद बताया।
-----
हसनपुर में चार माह पूर्व हुई थी फायरिंग
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनपुर में करीब चार माह पूर्व श्रीनिवास और शीशपाल पक्ष के बीच फायरिंग हुई थी, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। यह प्रकरण भी पंचायत चुनाव से जोड़कर देखा गया, हालांकि पुलिस ने इसे दो पक्षों का विवाद बताया था।
--
कोट...
पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर जिले में कोई घटना नहीं हुई है। खंद्रावली और सिलावर की घटना दो पक्षों के बीच अन्य मामलों को लेेकर विवाद होना सामने आया है। पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुरानी रंजिश, झगड़े आदि में शामिल रहे लोगों के बारे में जानकारी जुटाकर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। - सुकीर्ति माधव, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें