कैराना। देर शाम झिंझाना से अपने घर लौट रहे तीन दोस्तों को ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों ट्राली के पहिए की चपेट में आ गए और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी और शव को अस्पताल में ले आई। देर शाम तक शव को पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव जंधेड़ी निवासी निवासी डा. पोपीन पुत्र बनारसी 26 वर्ष, मोनू पुत्र शोभाराम 22 वर्ष, सचिन पुत्र बिशंबर 22 वर्ष झिंझाना किसी काम से गए हुए थे। बताया जाता है कि तीनों देर शाम अपने गांव लौट रहे थे। जब वह बीबीपुर हटिया से होते हुए जंधेड़ी जा रहे थे तो रास्ते में जंधेड़ी और बीबीपुर हटिया के बीच पहुंचे तो पॉपलुर से भरी ट्रैक्ट्रर-ट्राली की टक्कर से इनकी बाइक असंतुलित होकर गिर गई, जिसके के चलते ये ट्राली के पहिए के नीचे आ गए।
तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचना दी। पुलिस तीनों के शवों को अस्पताल में लेकर आ गई। उधर तीनों युवकों के शवों की मौत से होने से परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि फिलहाल इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। यदि परिजन तहरीर देते हैं तो मामले में जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
हेलमेट पहनते तो बच सकती थी जान
बताया जाता है कि बाइक सवारों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था। यदि हेमलेट पहन रखा होता तो शायद इनमें से किसी की जान बच सकती थी।