शामली। राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शनिवार को कलक्ट्रेट, तहसील और न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। विभागों ने लोक अदालत में सुनवाई के लिए रखे जाने वाले वादों (प्रत्यावेदनों) की सूची संकलित कर ली है। जिले भर में 72 हजार 585 वादों की सुनवाई होगी।
शनिवार को कलक्ट्रेट न्यायालय के साथ ही तीनों तहसील न्यायालयों और अन्य विभागों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) भरतजी पांडेय ने बताया कि सभी विभागों से लोक अदालत में रखे जाने वाले प्रत्यावेदनों की सूची प्राप्त हो गई है।
वहीं, इसके अलावा जिले में 72 हजार 585 वाद (प्रत्यावेदन) निस्तारण के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत में रखे जाएंगे। सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि लोक अदालत के आयोजन में पूर्ण रूप से गंभीरता बरती जाए।
वादों की स्थिति
राजस्व विभाग - 2146, पुलिस 3500, विद्युत वितरण 130, कृषि उपनिदेशक 25945, स्वास्थ्य विभाग 566, वाणिज्य विभाग 71, समाज कल्याण 110, मंडी समिति शामली 5, मंडी समिति कांधला तीन, मंडी समिति कैराना एक, मंडी समिति थानाभवन एक, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी 57, नगर निकाय 276, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग सात, विधिक माप विज्ञान 42, जिला विकलांगजन कल्याण विभाग 21, ग्राम्य विकास विभाग 1158, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग 192, जिला पूर्ति अधिकारी 37178, श्रम विभाग 842 तथा कलक्ट्रेट न्यायालय के 325 प्रत्यावेदन निस्तारण के लिए लोक अदालत में रखे जाएंगे।