फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन, कर्म और वचन की करें शुद्धता

विज्ञापन
शामली माहत्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करती डीएम जसजीत कौर - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती पर जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण कर सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया। सभी अधिकारी व कर्मचारियों को स्वच्छता की सामूहिक शपथ दिलाई। कलक्ट्रेट के बरामदे में खादी से निर्मित उत्पादों के स्टालों का निरीक्षण कर स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने मन, कर्म और वचन की शुद्धता करनी होगी। हमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। एसडीएम संदीप कुमार, डिप्टी कलेक्टर राजेश जैन, तहसीलदार संत कुमार ने भी दोनों महान विभूतियों के जीवन पर प्रकाश डाला। संचालन अजय बाबू शर्मा ने किया। विकास भवन में भी सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम कर शुरूआत की। पुलिस लाइन में आयोजित गांधी जयंती कार्यक्रम में एसपी सुकीर्ति माधव ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। स्वच्छता कर्मचारियों को उपहार वितरित किए।
------------------
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बापू और लाल बहादुर शास्त्री को किया याद
शामली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने दोनों महापुरुषों के स्वतंत्रता आंदोलन और देश के लिए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला। शहर अध्यक्ष अनुज गौतम, श्यामलाल शर्मा, प्रदेश महासचिव सेवादल शेखरपाल, निर्भय सिंह, धीरज उपाध्याय, श्रीपाल सिंह, अरविंद झंझोट मौजूद रहे। पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में गांधी पार्क में दोनों महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय उपवास रख कर भाजपा सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की। वैभव गर्ग, श्यामलाल शर्मा, बाबू खान, ओमबीर उपाध्याय, योगेश भारद्वाज, सोमदेव पंडित वेदप्रकाश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई
थानाभवन। नगर पंचायत अधिकारी मेघा गुप्ता ने सभासदों व कर्मचारियों को स्वच्छता को लेकर शपथ दिलाते हुए नागरिकों से पॉलिथीन का उपयोग न करने की अपील की। थाना परिसर में कार्यवाहक थाना प्रभारी ने झंडारोहण कर सभी पुलिसकर्मियों को समाज में सौहार्द बनाए रखने, पीड़ितों की मदद, भय मुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई। प्राथमिक विद्यालय नंबर दो हरड़ फतेहपुर में छात्रा समिका, कनिका, लायबा, कामना ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मानव मौलिक अधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष निपुण कुमार जैन ने बच्चों को कॉपी वितरित की। खंड विकास कार्यालय, अर्पण पब्लिक स्कूल, सरस्वती पब्लिक स्कूल, अल्पाइन स्कूल, किसान इंटर कॉलेज आदि स्कूलों में गाँधी जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
--------------------
रक्तदान शिविर का आयोजन
गढीपुख्ता। ऊन तहसील के गांव पिंडोरा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन एसडीएम मणि अरोरा ने किया। रक्तदान शिविर में लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। जिसमें लोगों ने 40 यूनिट ब्लड दान किया। उप जिलाधिकारी ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। मौके पर ग्राम प्रधान के पति चेनपाल, पूर्व प्रधान सुनील कुमार, हरेंद्र कुमार, रविंद्र मुखिया, मुकेश, अजय मौजूद रहे।
-------------------------------
गांधी एवं शास्त्री जी की विचारधारा को बचाना होगा: सुधीर पंवार
समाजवादी पार्टी ने मुजफ्फरनगर रोड स्थित जिला कार्यालय पर महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। वरिष्ठ नेता एवं योजना आयोग के पूर्व सदस्य प्रो. सुधीर पंवार ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में महात्मा गांधी का योगदान अद्वितीय है। मौके पर मांगेराम मलिक अनुज जावला, दिनेश फौजी, देवेंद्र वालिया, सलेक चंद, खुशनूद, रहमान राणा, जावेद जंग मौजूद रहे।

शामली विकास भवन में माहत्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पअर्पित करते सीडीओ शम्भ?- फोटो : SHAMLI

शामली माजरा रोड पर माहत्मा गांधी के चित्र पर पुष्पअर्पित करते रालोद कार्यकर्ता- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें