फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर तैयारी पूरी कर उपलब्ध कराएं प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज शामली में आयोजित बैठक में डीआईओएस सरदार सिंह ने परीक्षा केंद्रों पर तैयारी पूरी कर प्रधानाचार्यों से प्रमाणपत्र डीआईओएस कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को शासकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त, सीबीएसई और आईसीएसई के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। डीआईओएस ने कहा कि जिन विद्यालयों में परीक्षा केंद्र निर्धारित हुए हैं, वहां के प्रधानाचार्य बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए वॉयस रिकार्डर सहित सीसीटीवी कैमरे, ब्राडबैंड कनेक्शन, राउटर, विद्युत व्यवस्था और जेनरेटर आदि की व्यवस्था तीन दिन के अंदर पूरी कर लें। इस संबंध में प्रमाणपत्र डीआईओएस कार्यालय में उपलब्ध कराएं। बैठक में परीक्षा पर चर्चा 2021 कार्यक्रम के लिए सभी बोर्ड के प्रधानाचार्य 14 मार्च तक अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराएं। जिला व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से छात्रों को इसकी जानकारी दें। मौके पर प्रधानाचार्य चौधरी मान सिंह राजकीय बालिका इंटर कालेज कंडेला के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. अमित मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें