फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में चल रहा स्वच्छता सर्वेक्षण, शौचालय की नहीं हुई मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के लिए स्वच्छ भारत मिशन की टीम ने दूसरे दिन सोमवार को भी शहर में कई क्षेत्रों में जाकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से फीड बैक लिया। उधर, मोहल्ला बड़ी आल में शौचालय की मरम्मत नहीं होने से गंदगी फैली मिली।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के लिए शहर में दो सदस्यीय टीम सर्वे कर रही है। टीम ने मोहल्ला गुलशन नगर, गोशाला रोड, अजुध्या चौक, कबाड़ी बाजार, अजंता चौक आदि स्थानों पर पहुंचकर लोगों से सफाई व्यवस्था का फीड बैक लिया। उन्होंने व्यापारियों और दुकानदारों से भी बातचीत कर सफाई व्यवस्था की हकीकत जानी। सर्वे टीम ने सामुदायिक शौचालयों का भी जायजा लिया। बताया कि सर्वे टीम मंगलवार को भी शहर में सर्वे करेगी।
उधर, मोहल्ला बड़ी आल में सामुदायिक शौचालय की मरम्मत नहीं होने से गंदगी फैली रहती है। मोहल्ले के सोनू, आनंद गोयल, विकास, अनमोल, विक्की और शेरू आदि ने बताया कि कई बार पालिका अधिकारियों से शौचालय की मरम्मत कराने की मांग की जा चुकी है परंतु ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सभासद निशी रानी के पति केसरिया हिंदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष निशिकांत संगल ने बताया कि इस बारे में पालिका अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की है। इस संबंध में पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश सैनी का कहना है कि शौचालय बंद पड़ा है और इसके पाइप चोक हो चुके हैं। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जा चुकी है। जल्द ही इसका समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें