फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापंचायत में उठेंगी किसानों की समस्याएं

Sat, 12 Nov 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। भारतीय किसान यूनियन की शुक्रवार को बैठक नवीन गुड मंडी स्थित वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ओमबीर सिंह पटवारी के आवास पर हुई। जिसमें 18 नवंबर को होने वाली महापंचायत की तैयारी पर विचार विमर्श किया गया। मुख्य अतिथि भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी नरेश टिकैत रहे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 18 नवंबर को सिसौली के किसान भवन में महापंचायत की जाएगी। जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विचार किया जाएगा। जैसे ऊन शुगर मिल की समस्या, बिजली की समस्या के साथ फसल बीमा योजना पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। 

वही महापंचायत में आने वाले केंद्र सरकार के मंत्री को किसानों की समस्याओं से अवगत कराकर विचार विमर्श करते हुए संबधित ज्ञापन भी दिया जाएगा। उन्होंने सभी किसानों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पंचायत में पहुंचकर अपनी समस्या के बारे में बताने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष देशपाल सिंह और संचालन प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार ने की। इस दौरान जिलाध्यक्ष जावेद तोमर, विनोद निर्वाल, राजप्रकाश दहिया, ओमबीर, कुलदीप, देशपाल सिंह, प्रदीप चौधरी, पुष्पेंद्र , सत्यपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें