टिटौली गांव में बालक के नामकरण संस्कार पर पौधा भेंट करते आरआरडी उपाध्याय।
- फोटो : SHAMLI
- परिजनों को पौधारोपण का संकल्प दिलाया
शामली। आंखें संस्था के संरक्षक और पर्यावरण प्रेमी आरआरडी उपाध्याय ने टिटौली गांव पहुंचकर प्रधानाचार्य सुनील कुमार एवं त्रिसपाल व परिवार में बालक लक्ष्य के नामकरण संस्कार में पहुंचकर पौधा भेंट किया। परिवार के सदस्यों को लक्ष्य के जन्मदिन पर पौधा रोपण का संकल्प दिलाया।
पर्यावरण प्रेमी आरआरडी उपाध्याय ने कहा कि पौधा रोपण हमारी औपचारिकता ही नहीं, हमारा नैतिक कर्तव्य भी है। जन्मदिन शादी की वर्षगांठ व अन्य पवित्र पर यदि सभी पौधा रोपण करने लगे तो सरकार को पौधारोपण अभियान चलाने की आवश्यकता ही नहीं होगी। पौधा रोपण अभियान में होने वाले भ्रष्टाचार को भी रोका जा सकता है। इस अवसर पर, त्रिसपाल, सुनील कुमार आर्य, ओमसिह, प्रवीण कुमार, ओमप्रकाश, विपिन, रोहित कुमार, शुभम, सुरेंद्र, डॉ. वेदपाल, तनु, शालू, रीना, रितु, बबली आदि उपस्थित रहे।