फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पर्व पर्यूषण आया’ गीत पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की

विज्ञापन
शामली जैन मन्दिर में दक्ष लक्ष्ण पर्व पर पुजन करते जैन समाज के लोग - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली/गढीपुख्ता। दशलक्षण पर्व के तहत महावीर जिनालय में वीतराग पाठशाला के बच्चों द्वारा भक्ति गीत प्रस्तुत किए। शरद जैन द्वारा प्रश्न मंच के माध्यम से उपस्थिति श्रोताओं से धार्मिक प्रश्न भगवान महावीर को मोक्ष कहां प्राप्त हुुुआ। शगुन, सौम्या, परी द्वारा ‘पर्व पर्यूषण आया’ गीत पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की।
विज्ञापन

सर्वप्रथम मां जिनवाणी की वंदना से मंगलाचरण हुआ। मंगला चरण टोस्टी आरव अंशिका ने प्रस्तुत किया। विदित-शगुन सम्यक अक्षत ने आज के समय में पारिवारिक सोच में आ रहे बदलाव को एक नाटक जैसा आप करेंगे वैसा बच्चे करेंगे प्रस्तुत किया। अनमोल अनवी वात्सल्य अवनी द्वारा मनमोहक कठपुतली नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया। आन्या, अरिहंत, सिदिवी, औजस, युवी, आव्या, काव्या, वर्णिका, वर्तिक ने जैन धर्म के चौबीस तीर्थकर भगवान की झांकी प्रस्तुत की।
शरद जैन द्वारा प्रश्न मंच के माध्यम से उपस्थिति श्रोताओं से धार्मिक प्रश्न भगवान महावीर को मोक्ष कहां प्राप्त हुुुआ। भगवान का सोलह बार समोशरण कहां आया। दान कितने प्रकार के होते हैं पूछें तथा विजेताओं मनोज जैन रन्नो जैन इंदु जैन को पुरस्कार दिए। मुख्य अतिथि के रूप में शामली के प्रसिद्ध जेके जैन अति विशिष्ट अतिथि के रुप में पंकज जैन, विकास जैन रहे। संचालन शरद जैन द्वारा किया गया। मौके पर डॉ. भूपेंद्र, रोहित जैन, विपुल जैन, अतुल, अखिल, विपिन, श्री महावीर जिनालय मंदिर कमेटी से सुदेश जैन, राजेश जैन, योगेश जैन, वीरेश, मोहित, आलोक मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, गढ़ीपुख़्ता कस्बे के श्री दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र में उत्तम आर्जव धर्म की पूजा की गई। द्वितीय मेरु विजय मेरु की स्थापना की गई शाम को भजन आरती हुई। मौके पर सुरेश चंद जैन, महेंद्र प्रधान दिल्ली नीरज जैन, अनिल जैन, सुदेश जैन, दीपक राय जैन, नीरज राय जैन मौजूद रहे।

शामली जैन मन्दिर में दक्ष लक्ष्ण पर्व के दोरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें