फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटलजी युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की द्वितीय पुण्यतिथि के मौके पर क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष प्रसन्न चौधरी ने कहा कि अटलजी युवाओं के लिए आज भी प्रेरणास्त्रोत हैं।
विज्ञापन

रविवार को बनत में क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी ने अपने कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की द्वितीय पुण्यतिथि पर जिला मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का ऑनलाइन उद्घाटन किया। जिला मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे सभी खिलाड़ी व कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित किए। क्रीड़ा भारती द्वारा ऑनलाइन जिला मार्शल आर्ट प्रतियोगिता एवं सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता खिलाड़ियों को खेल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा। मौके पर जिला संयोजक मुकेश चौधरी, तपन मलिक, अनुज अग्रवाल, प्रतियोगिता प्रभारी रवि विश्वकर्मा, अनुभव स्वामी, संजीत सिंह, डॉ. श्रीपाल धामा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें