फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से मचा हाहाकार

Sun, 04 Jun 2017 12:23 AM IST
शामली अम उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। पवित्र रमजान माह में दिन-रात में बिजली कटौती रोजेदारों को परेशान कर रही है। बेतहाशा हो रही विद्युत कटौती से क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है। शनिवार को मुस्लिम   समाज के लोगों ने एसडीएम को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


शनिवार को कैराना के मुस्लिम समाज के लोगों ने एक शिकायती पत्र एसडीएम कैराना विजय प्रकाश तिवारी को देकर अवगत कराया कि पिछले दिनों से पवित्र रमजान शुरू हो चुका है।

रमजान माह में विद्युत निगम की ओर से अत्यधिक विद्युत कटौती की जा रही है। इसकी वजह से रमजान माह में पानी की सप्लाई सही प्रकार से नहीं हो पा रही है।

कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विद्युत निगम को जिला मुख्यालयों एवं तहसील स्तर पर 20 से 24 घंटे बिजली देने के आदेश दे रखे हैं, लेकिन कैराना में विद्युत सप्लाई राम भरोसे चल रही है। विद्युत सप्लाई में रात और दिन में अधिक कटौती की जा रही है। रमजान में विद्युत सप्लाई को सुचारु कराने की मांग की है। उधर, एसडीएम विजय प्रकाश तिवारी ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान रिजवान, बिलाल, साजिद, नईम, वसीम, कासिम, ईनाम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें