फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम ने 242 के कनेक्शन काटे

Fri, 18 Nov 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजली कनेक्शन काटे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शामली में  पिछले एक सप्ताह में बिजली विभाग की टीम ने दस हजार से अधिक एक लाख रुपये तक के 242  बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए हैं। बृहस्पतिवार को बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि पांच सौ और एक हजार रुपये की नोटों को बिजली बिल वसूली में छूट दिए जाने से सातवें दिन बिजली बिल के रूप में सात करोड़ 73 लाख रुपये की वसूली हुई।  
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बिजली विभाग की टीम ने शामली, कांधला, कैराना, थानाभवन में दस हजार रुपये से लेकर एक लाख तक के 242 बकाएदारों  के बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं। 24 नवंबर तक बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। 

नगर पालिका में हाउस टैक्स जमा करने के लिए भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार तक एक सप्ताह के दौरान हाउस टैक्स के रूप में नगर पालिका को सात         लाख रुपये मिले हैं। नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी   शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि दो दिन से गृहकर जमा करने के लिए भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें