फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलियो जागरूकता रैली निकाली

Sun, 29 Jan 2017 12:32 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
rally - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। पोलियो अभियान के प्रति जागरूक करने के लिए शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को पोलियो वायरस के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन


रविवार से नगर में पोलियो अभियान की शुरूआत होनी है। शनिवार को नगर के दयानंद सरस्वती हाईस्कूल में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में बच्चों ने भाग लिया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अनिल कुमार अग्रवाल ने सभी को बीमारी के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के उपरांत नगर में बच्चों द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई। शुभारंभ सीएमओ डॉ. विनीता अग्निहोत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान बच्चों ने नारे तथा तख्ती पर लिखे स्लोगनों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। रैली नगर के मुख्य-चौक चौराहों से होती सीएचसी शामली पर जाकर संपन्न हुई। बीमारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अनिल कुमार अग्रवाल, डॉ. सफल कुमार, डॉ. नेतराम, डॉ. भानु प्रकाश, यूनिसेफ प्रभारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें