फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में सुबह छह बजे से ड्यूटी पर मुस्तैद होंगे पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सुबह छह बजे से ड्यूटी पर मुस्तैद होंगे पुलिसकर्मी
विज्ञापन

शामली। किसान महापंचायत में जाने वाले किसानों की सुविधा और यातायात संचालन के लिए पुलिस की मार्गों पर पड़ने वाले मुख्य स्थानों पर ड्यूटी लगा दी गई है। सुबह छह बजे से पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

रविवार को मुजफ्फरनगर में संयुक्त मोर्चा की किसान महापंचायत होगी। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और सीमावर्ती जिला बागपत के किसान शामली से होकर महापंचायत मेें जाएंगे। किसानों की भीड़ के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने भी तैयारी की है। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि हरियाणा बार्डर पर झिंझाना और कैराना में पुलिस और पीएसी बल तैनात रहेगा। वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिन रास्तों से होकर किसान वाहनों से मुजफ्फरनगर जाएंगे, उन मार्गों पर थानावार प्रमुख चौराहों व स्थानों के प्वाइंट निर्धारित कर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा जहां पर भंडारा होगा या जहां उनके रुकने की व्यवस्था होगी, वहां पर भी पुलिस बल तैनात रहेगा। एएसपी ने बताया कि पुलिस का पूरा फोकस इस बात पर रहेगा कि महापंचायत में जाने व आने के दौरान किसानों को किसी तरह की कोई असुविधा न हो और यातायात संचालन भी बाधित न हो। किसानों की सुगमता, सुविधा, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस और पीएसी बल की ड्यूटी लगाई गई है। जिले में दो कंपनी पीएसी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह छह बजे से पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें